फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक के घर से नगदी, जेवर पार

Fri, 24 Jul 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। थानाक्षेत्र के गांव अकवाबाद में गुरुवार रात चोरों ने एक साथ दो घरो को निशाना बनाया। एक घर से जेवर, नगदी समेट ले गए। जबकि दूसरे घर में उनके हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन


अकवाबाद निवासी रिटायर्ड शिक्षक राम प्रताप के घर गुरुवार रात चोर पीछे के रास्ते से दाखिल हुए और कमरे में जा घुसे। चोरों ने अलमारी में रखे कपड़े व जेवर समेटे और रफूचक्कर हो गए। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि 2 सोने की चेन, 5 अंगूठी, 4 जोड़ी पायल, 6 कंगन चोरी हुए हैं। जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।

वहीं, गांव के ही बालगोपाल के यहां चोर दाखिल हुए लेकिन कोई भी कीमती सामान हाथ नहीं लगा। सुबह जब गृहस्वामी ने देखा तो घर का सामान अस्त व्यस्त था। बालगोपाल ने शक के आधार पर गांव के ही सरवन रैदास व घटना स्थल पर धूम रहे सलामुद्दीन निवासी इन्देमऊ को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें