फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन पर 68 लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/फतेहपुर चौरासी। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन का भी लोग उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर पुलिस ने 68 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की। सभी को हिदायत देने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। उल्लंघन करने पर 417 वाहनों का चालान और 31 वाहनों को सीज कर दिया गया। 80,400 रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया।
विज्ञापन

एसपी विक्रांतवीर के निर्देश पर लॉकडाउन का जिले भर की पुलिस ने सख्ती से अनुपालन कराया। 64 जगहों पर पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग की। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रहे सीओ बांगरमऊ गौरव त्रिपाठी ने चार लोगों को बेवजह घूमने पर उन्हें पकड़वा लिया। सीओ के निर्देश पर पकड़े गए मोहल्ला टेढ़ी बजरिया निवासी राबिद पुत्र मुशीर, मोहल्ला गंभीरगिरि निवासी करन, यहीं के राजू व इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। बाद में हिदायत देकर निजी मुचलका पर छोड़ दिया गया।
एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन पर जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने 2047 वाहन चेक किए। बेवजह घूमते पाए गए 417 लोगों के वाहनों का चालान किया गया। 30 वाहन सीज करने के साथ ही 80,400 रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया। कुल 68 लोगों पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर न निकलने की अपील करते हुए बताया कि अगर लोग नहीं माने तो और सख्त कर्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें