फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएलएम में गड़बड़ी करने वाले दो बीएमएम पर एफआईआर..

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/पुरवा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में पुरवा ब्लाक में 24.19 लाख रुपये की गड़बड़ी के मामले में दो बीएमएम (ब्लाक मिशन मैनेजर) पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुरवा के गांव पुरैनीखेड़ा मजरा बनिगांव की सौम्या यादव व अचलखेड़ा की आरती ने सीडीओ को शिकायतीपत्र दिया था। ब्लाक में तैनात बीएमएम व अन्य कर्मचारियों पर सरकारी अनुदान में गड़बड़झाला करने की जानकारी दी थी। इस पर सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने जांच टीम बनाई। टीम में शामिल जिला पंचायत के वित्तीय परामर्शदाता, बीएसए के वित्त एवं लेखाधिकारी व बैंक आफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक ने जांच की तो 24.19 लाख की अनियमितता सामने आई।
पता चला कि समूह के खाते में धनराशि न भेजकर निजी खाते में भेज दी गई थी। सीडीओ के निर्देश पर उपायुक्त स्वत: रोजगार चंद्रशेखर ने जिला मिशन प्रबंधक को एफआईआर दर्ज कराने के लिए भेजा। शनिवार देरशाम पुरवा कोतवाली पहुंचकर जिला मिशन प्रबंधक रजीउल हसन ने तहरीर दी। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुरवा के ब्लाक मिशन मैनेजर सूर्यवर्धन व सुरेंद्र कुशवाहा के खिलाफ सरकारी धनराशि के गबन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि सरकारी धनराशि में इस तरह की गड़बड़ी करने वालों को सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। अन्य ब्लाकों में समूहों को आवंटित धनराशि की जांच के लिए समिति गठित की गई है। समिति में ब्लाक के नोडल अधिकारी (जिलास्तरीय अधिकारी), बीडीओ, एडीओ (आईएसबी) और लेखाकार को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें