उन्नाव। ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगलवार को शहर के बड़े हनुमान सहित अन्य मंदिरों में भक्ताें की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। हनुमानजी को नया चोला चढ़ाया गया। दुनिया चले न श्रीराम के बिना जैसे भजन गूंजते रहे।
हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री एवं प्रभारी विमल द्विवेदी ने भंडारे में पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने वाले दोने पत्तल वितरित किए। जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, युवा प्रभारी मनीष अवस्थी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, धर्मेंद्र शुक्ल, शिवसेवक त्रिपाठी मौजूद रहे। पाटन में सुमेरपुर के ग्राम सराय मनिहार में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुश सिंह ने भंडारे का आयोजन किया।
भंडारे में क्षेत्रीय विधायक आशुतोष शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह सनी, योगेश बाजपेई, सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह चंदेल मौजूद रहे। बिहार, अकरमपुर, गणेशखेड़ा सुमेरपुर, भगवंतनगर, मोहकमपुर, बाबूखेड़ा, ऊंचगांव, बक्सर आदि स्थानों पर भी शर्बत, हलवा, पूड़ी सब्जी, बूंदी व ठंडाई का वितरण किया गया। ग्राम मलना, बसंतखेड़ा के हनुमान मंदिर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य फूलचंद ने द्वारा जवाबी कीर्तन का आयोजन किया। दयाशंकर विश्वकर्मा मुरैता व रामप्यारी रावत गहरी रायबरेली ने भजन प्रस्तुत किए।
यहां भी दिखा भक्ति का उल्लास
अचलगंज। उन्नाव लालगंज मार्ग पर कई स्थानों पर प्रसाद के रूप में बूंदी व शर्बत का वितरण किया गया। जंगलेश्वर मंदिर प्रांगण में अंशु गुप्ता, पवन गुप्ता ने भंडारे का आयोजन किया। (संवाद)
गंजमुरादाबाद : नगर के गांधी मैदान स्थित कार्यालय पर समाजसेवी पीयूष कुमार शुक्ला ने छोला चावल का वितरण किया। प्रसून शुक्ला, छोटे लाल यादव, छैल बिहारी, राघव मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
हसनगंज : तहसील क्षेत्र में जसमड़ा बब्बन गांव में अमित शुक्ला, नवई में राकेश कुमार, राम बाबू, अस्पताल में मोहम्मद राशिद, रानीखेड़ा खालसा में अजय सिंह, मोहान नगर पंचायत में संदीप निगम ने सब्जी पूड़ी व बूंदी का प्रसाद वितरित किया। (संवाद)
पुरवा : कस्बे में राजाबाजार, दलीगढ़ी, मिर्री चौराहा, कस्टोलवा, बस स्टॉप तथा ग्रामीण क्षेत्र में खिन्नी मोड़, चमियानी, पासाखेड़ा, बाजीखेड़ा आदि में प्रसाद वितरण किया गया। गदोरवा में रामचरित मानस का पाठ हुआ। आरएसएस के विभाग प्रचारक आलोक, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक दुबे ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक श्याम सुंदरी, अभय, आशीष, पूजा व आर्यन आदि मौजूद रहे। (संवाद)
असोहा : ब्लाक के सुंभारी खुर्द में आयोजित भंडारे का शुभारंभ सांसद साक्षी महाराज ने किया। प्रधान प्रतिनिधि दिलीप सिंह ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं ब्लाक प्रमुख बीतेंद्र यादव के यहां आयोजित भंडारे में एमएलसी रामचंद्र प्रधान और पूर्व विधायक उदयराज यादव शामिल हुए। (संवाद)