फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी फरमाते रहे आराम, समर्थक करते रहे काम

Mon, 19 Oct 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन का आदेश था कि बूथ के 100 मीटर के दायरे में कोई भी प्रत्याशी समर्थक नजर नहीं आना चाहिए, लेकिन इस आदेश की बूथों पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने धज्जियां उड़ाईं।
विज्ञापन



अधिकांश बूथों पर पुलिसकर्मी आराम फरमाते रहे और समर्थक बूथ के अंदर अपने काम को अंजाम देते रहे। पुलिसकर्मियों की हीलाहवाली के चलते समर्थकों के हौसले बुलंद रहे। कुछ सुरक्षाकर्मी मौका मिलते ही झपकी लेना भी नहीं भूले। कई बूथों पर तो बाकायदा चारपाई पड़ी हुई थी।


सुरक्षाकर्मियों के अलावा मतदानकार्मिक भी बीच-बीच में आराम करते नजर आए। बूथों पर कवरेज के लिए पहुंचे मीडियाकर्मियों के कैमरों की फ्लैश चमकने के बाद पुलिसकर्मी हरकत में आए और अनावश्यक रूप से खड़े लोगों को बूथों से हटाने की कवायद शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें