फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीए ग्रीन को हराकर रेड बना विजेता

विज्ञापन
कारोवन रोड स्थित निखत स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एआर खान। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। डीसीए (डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन) के संयोजन में करोवन मोड़ स्थित निखत स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय अंडर-16 लीग मैच प्रतियोगिता में डीसीए रेड ने डीसीए ग्रीन को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन

डीसीए ग्रीन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवर में डीसीए ग्रीन की टीम 15.2 ओवर में 64 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए रेड ने 8.3 ओवर में पांच विकेट से मैच जीत लिया।
मैच से पहले डीसीए पदाधिकारी एआर खान ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ प्रतिभा प्रदर्शन और प्रतिभा परखने वालों की।
विज्ञापन

डीसीए इसके लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डीसीए महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि शनिवार को डीसीए ग्रीन व यूनिक इलेवन के बीच सुबह 9 बजे से मैच खेला जाएगा। डीसीए के राजेंद्रनाथ, राजेश चौधरी, अभिनव त्रिपाठी, राकेश अस्थाना, धनेश श्रीवास्तव, प्रशांत मिश्र, शोएब भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें