फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावतपुर माइनर कटी, 100 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न

विज्ञापन
असोहा के रावतखेड़ा में माइनर कटने से खेतों में भरा पानी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
असोहा(उन्नाव)। नहर विभाग की लापरवाही से ब्लॉक के रावतखेड़ा में लगातार दूसरे दिन माइनर कटने से मुसंडी और रामपुर पंचायत के आधा सैकड़ा किसानों की लगभग 100 बीघे में बोई गई रबी की फ सल जलमग्न हो गई। ग्राम प्रधान ने विभागीय अधिकारियों सहित एसडीएम से शिकायत की। माइनर सफ ाई में विभाग द्वारा लगभग 6 किमी सफ ाई न होने से बार-बार खांदी कट रही है। नहर विभाग से कोई भी अधिकारी मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष रहा।
विज्ञापन

रविवार को मौरावां-आसीवन ब्रांच से निकली शाहपुर रजबहा में रावतखेड़ा के पास लगातार दूसरे दिन भी खांदी कट जाने से रावतखेड़ा और मुसंडी गांव के राजेश, रामखिलावन, राजेंद्र, अशोक, सियादुलारी, अवधेश, परमेश्वर, राजकुमार, अनंत, रमाआसरे व कन्हैयालाल सहित लगभग आधा सैकड़ा किसानों की रबी की फ सल जलमग्न हो गई। यही नहीं, पानी स्कूल परिसर तक पहुंच गया। खांदी कटने की सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अश्वनी मिश्रा को दी। प्रधान ने खांदी कटने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर मामले की शिकायत पुरवा एसडीएम राजेश चौरसिया से की। एसडीएम ने नहर विभाग के एसडीओ सुशील को फ ोन कर तुरंत खांदी बंद कराने को कहा। शाम 6 बजे तक मौके पर कोई भी नहीं पहुंचा। एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया कि नहर विभाग के एसडीओ के नेतृत्व में टीम भेजी है। मौके पर जाकर खांदी बंधवाने को कहा है।
पुरवा तहसील क्षेत्र से निकली गोमामऊ माइनर में पानी ओवरफ्लो होने से खांदी कट गई। जिससे गेहूं की फ सल जलमग्न हो गई। खांदी कट जाने पर गोमामऊ, पहासा व रामसहायखेड़ा में किसानों की बोई गेहूं की करीब सैकड़ों बीघा भूमि की फ सल जलमग्न हो गई। जानकारी मिलते ही एसडीएम राजेश चौरसिया ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एसके झा को तलब किया। साथ ही राजस्व टीम में बचोले व ममता को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया। वहीं अधिशासी अभियंता ने मौके पर जाकर जेसीबी मशीन से कटी खांदी को बंधवाया। एसडीएम ने बताया कि नुकसान का आकलन कराकर रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें