फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता को आरोपियों ने धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। छह दिन पहले पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की तहरीर पर प्रभावी कार्रवाई के बजाए पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। जमानत पर छूटे आरोपी ने फिर परेशान करना शुरू कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म, जान की धमकी व मारपीट व आरोपी के भाई पर जान की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 3 मार्च को पड़ोस में रहने वाले युवक पर छत पर आकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि शोर मचाने पर आरोपी का भाई भी तमंचा लेकर आ गया और उसे जान की धमकी दी। घरवालों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। महिला का आरोप है कि जमानत पर छूटकर आया पड़ोसी उसे फिर से परेशान कर रहा है।
तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पर दुष्कर्म मारपीट व उसके भाई पर जान की धमकी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश रजक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में आवश्यक कार्रवाई क्यों नहीं हुई, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें