उन्नाव। हल्की बारिश ने शनिवार को हुई उमस में इजाफा कर दिया। तेज बारिश न होने से आम आदमी के साथ-साथ किसानों को भी तगड़ा झटका लगा। यह बारिश अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बदलाव नहीं ला सकी।
पिछले कई दिनों से निकल रही तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। शुक्रवार रात से ही आसमान में बादल छा गए थे। तेज हवाएं चलने लगी थीं। इससे लोगों तेज बारिश की उम्मीद लगाई थी। शनिवार सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे लोग तेज बारिश की आस में इधर-उधर होने लगे। जो सड़क से गुजर रहे थे वह भी जल्दी से सिर ढकने के लिए स्थान तलाशने लगे। कुछ ही देर में बूंदाबांदी बारिश में बदल गई।
हल्की बारिश शुरू हो गई। यह देख लोगों के चेहरे इस उम्मीद में खिल उठे कि शायद अब तेज बारिश होगी। लेकिन उन लोगों को उस समय ही मायूसी ही हाथ लगी जब करीब आधे घंटे की हल्की बारिश के बाद सब शांत हो गया। मानसून की इस बेरुखी से किसानों को तगड़ा झटका लगा क्योंकि मौजूदा समय में बारिश के अभाव में खेत में पड़ी खरीफ सीजन की फसल मसलन धान, मक्का, उर्द, मूंग आदि सूखने और पीली पड़ने लगी हैं।
इस समय फसलों के लिए झमाझम बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत है। लेकिन प्रकृति किसानों को रुलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
फ ोटो संख्या- 08एसकेजीपी- 2-3-6-7- छाता लगाकर निक लती युवती, राजधानी मार्ग पर जलभराव, बारिश में भींगने का मजा लेती छात्राएं व बारिश से बचने के लिए पन्नी पहने बाइक सवार