उन्नाव। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को सांसद ने गोद लिए गांव टीकर गढ़ी में सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया।
साक्षी महाराज ने कहा कि स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत हर बेरोजगार को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर रोजगार परक बनाया जाएगा। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने इस सिलाई केंद्र को सिलाई मशीन देने की घोषणा की। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सांसद व सदर विधायक ने प्रमाण पत्र दिए गए।
इस मौके पर प्रेमचंद्र लोधी, अरुण प्रकाश, विनय, राजीव अवस्थी, सुनीता यादव, प्रीती, रामश्री, शिवकांती आदि मौजूद रहे। संचालन जन शिक्षण संस्थान के निदेशक शशिभूषण व स्वागत एनवाईसी के भरत कुमार ने किया।