फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और आंधी का अलर्ट, आम की फसल पर खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पूर्व की हवा का दबाव बनने से तपिश से राहत मिल गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 तथा न्यूनतम 22 डिग्री रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ अजय मिश्रा ने बताया कि 28 मई तक आंधी आने तथा बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ माह की अमावस्या तक नौतपा तपता है। इस बार अमावस्या से पहले ही तपिश कम हो गई। इसके कारण मानसून पर भी असर पड़ सकता है। ज्योतिष शात्री पवन कुमार के मुताबिक जेठ की अमावस्या तक शनि गृह मृगशिरा (मार्गशीर्ष) नक्षत्र में रहते हैं, इससे नौतपा होता है। इस दौरान यदि बारिश हो जाए तो मानसून कमजोर रहने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें