फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तेजस का ठहराव अभी नहीं

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते आईआरसीटीसी के सीआरएम अनिल गुप्ता। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। कोरोना संक्रमणकाल में बंद चल रही पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का 14 फरवरी से फिर संचालन शुरू होगा। हालांकि जिले में अभी तेजस एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होगा। ट्रेन कानपुर-लखनऊ के बीच रनथ्रू रहेगी।
विज्ञापन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के सीआरएम अनिल गुप्ता ने पक्षी विहार में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह ट्रेन अभी हफ्ते में चार दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलेगी। पिछले साल इस ट्रेन को 19 मार्च से कोरोना संक्रमण के कारण बंद कर दिया गया था। त्योहारी सीजन को देखते हुए 17 अक्तूबर 2020 को फिर से इसे शुरू किया गया था। टिकट की कम बुकिंग से इसे नवंबर में फिर से बंद कर दिया गया था।
तेजस की सभी सुविधाएं पहले की तरह ही रहेंगी। इस बार कोविड नियमावली के तहत यात्रियों को फेस शील्ड, मास्क, ग्लब्स व सैनिटाइजर दिया जाएगा। वार्ता के दौरान डीजीएम आरआर सिंह, अमित कुमार, एएस पांडेय, शिव दुबे, संदीप श्रीवास्तव, बीपी पांडेय, वरुण गोयल, अभय मिश्रा व अजीत सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह होगा किराया
लखनऊ से दिल्ली का एसी चेयरकार श्रेणी का किराया 870 व कानपुर से 780 रुपये होगा। एसी चेयरकार के 40 प्रतिशत यानी 273 सीटों तक बेस फेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। डायनेमिक फेयर लगेगा। यह अधिकतम किराये का 30 प्रतिशत तक होगा। तेजस की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटे की ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें