फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंडिंग जोन में जरूरी सुविधाएं देने की मांग

विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते उद्योग व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। उद्योग व्यापार एसोसिएशन ने सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल को ज्ञापन देकर पुराना अस्पताल रोड स्थित वेंडिंग जोन में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। किराये के तौर पर जमा की जाने वाली धनराशि की छपी हुई रसीद दिलाने पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि किराया जमा रसीद में प्रिंटर से छपने वाली इबारत समय के साथ हल्की होकर खत्म हो जाती है। इसलिए छपाई गई रसीद बुक से किराया जमा कराया जाना चाहिए। वेंडिंग जोन को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई है। मार्ग प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराते हुए जल निकासी सुविधा उपलब्ध कराने की बात भी ज्ञापन में शामिल की गई है। ज्ञापन देने वालों में संयोजक सुरेश मिश्र, धर्मवीर सिंह सोनू, संदीप पांडेय, सुनील गुप्त, भरत सिंह, सरदार जगजीत सिंह, राकेश कुमार, सुरेंद्र पाटेकर, विजय गुप्त, मोहम्मद साजिद, रियाज अहमद, राकेश सिंह, सुनील कुमार शुक्ल, जगजीत सिंह, जरनैल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें