फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लोगों की सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी : आईजी रेंज

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में बैठक के दौरान सीओ से जानकारी लेतीं आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस दौरान हमें खुद का भी बचाव करना है। जिले में जितने भी हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं वहां की सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रवासियों के आने जाने की समुचित व्यवस्था कराई जाए। हम सभी को एकजुटता दिखाकर इस जंग को जीतना है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम को पुलिस लाइन सभागार पहुंची आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने जिले के पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। लखनऊ में चार्ज ग्रहण के बाद आईजी लक्ष्मी सिंह ने उन्नाव का पहला दौरा किया। आईजी के दौरे की सूचना मिलते ही एसपी विक्रांतवीर समेत अन्य पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए। शाम लगभग 6 बजे वह पुलिस लाइन सभागार पहुंची। यहां पर एसपी के अलावा एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय, एएसपी दक्षिणी धवल जायसवाल व सर्किल के सभी सीओ के साथ उन्होंने बैठक की। सभी का परिचय जानने के साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर जिले की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या, हॉटस्पॉट क्षेत्र व संक्रमण से बचाव के लिए तैयार की गई योजना के बारे में पूछा। एसपी ने योजना की तैयारियों की बिंदुवार जानकारी ली। तैयारियों पर वह संतुष्ट नजर आईं। उन्हाेंने औरास के तिहरे हत्याकांड के बारे में भी एसपी से जानकारी ली। एसपी ने उन्हें घटना का खुलासा होने की जानकारी दी। लगभग एक घंटे रुकने के बाद वह लखनऊ लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें