फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा निकली कोरोना पॉजिटिव, अब तक 30 मरीज

विज्ञापन
बीघापुर के पिपरासर गांव में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मरीज को सरस्वती मेडिकल कालेज ले जाती मे? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बीघापुर(उन्नाव)। बीघापुर तहसील क्षेत्र के गांव पिपरासर में 11 दिन पहले गुजरात के सूरत से ट्रेन से वापस लौटी वृद्धा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीन दिन पहले उसे जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया था। रिपोर्ट संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और बेटी दामाद सहित 16 लोगों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया है। गांव में सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

पिपरासर गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्धा अपने लड़कों के साथ गुजरात के अहमदाबाद में रहती थी। लड़कों के साथ बेटी दामाद भी वहीं रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। लॉकडाउन के बाद बेटे तो वहीं रुक गए लेकिन वृद्धा कुतुबुद्दीन गढे़वा गांव निवासी दामाद व बेटी के साथ 17 मई को ट्रेन से उन्नाव आई। बस से उसे गांव भेजा गया। ग्राम प्रधान नरेंद्र ने वृद्धा को गांव के बाहर स्कूल में क्ववारंटीन कराया था। वहीं, बेटी-दामाद को कुतुबुद्दीन गढ़ेवा गांव में क्वारंटीन कराया गया था। तीन दिन वृद्धा क्वारंटीन सेंटर में रही और 20 मई को उसे घर भेज दिया गया। 26 मई को वृद्धा को बुखार व खांसी आने पर ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम उसे जिला अस्पताल लाई थी।
हालत नाजुक देख कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया था। गुरुवार को वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले की स्वास्थ्य टीम पिपरासर गांव पहुंची। यहां वृद्धा के संपर्क में रहे 7 लोग व कुतुबुद्दीन गढ़ेवा निवासी बेटी, दामाद सहित संपर्क में रहे 9 लोगों को एंबुलेंस से सरस्वती मेडिकल कॉलेज लाकर आइसोलेट कराया है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि वृद्धा कानपुर हैलट में भर्ती है। संपर्क में रहे 16 लोगों को आइसोलेट कराया गया है। सैंपल जांच के लिए भेेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिली वृद्धा के चार बेटे हैं। जिसमें दो बेटे अहमदाबाद व दो कुवैत में रहकर नौकरी करते हैं। चारों में कोई भी बेटा मां के साथ गांव वापस नहीं लौटा था। बेटों ने लॉकडाउन खुलने का इंतजार करने की बात कही थी। इससे वृद्धा बेटी व दामाद के साथ वापस लौट आई थी।
पिपरासर गांव जाने के लिए मात्र एक ही रास्ता है। बारासगवर पुलिस ने उसे हॉटस्पॉट घोषित करते हुए बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया है। गांव के अंदर आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। एसओ हरप्रसाद अहरवार ने बताया कि बैरिकेडिंग लगाने का काम शुरू किया गया है। गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
पिपरासर गांव की 120 घरों की 1200 आबादी को होम क्वारंटीन किया गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम गांव जाकर थर्मल स्क्रीनिंग करेगी। इसमें जो भी संदिग्ध मिलेगा उसे आइसोलेट कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल कोरोना संक्रमित- 30
स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज हुए- 4
कुल एक्टिव केस- 24
मृत्यु- 2
संक्रमितों में कुल प्रवासी-27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें