फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग सिग्नल कमजोर होने से टोल पर लगा जाम

विज्ञापन
नवाबगंज टोल बैरियर पर लगा जाम - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा पर पूरे दिन वाहन सवार लोगों को जाम से जूझना पड़ा। फास्टैग सिग्नल कमजोर होने से ट्रैकिंग में हो रही देरी व सहालग के चलते चौपहिया वाहनों का लोड बढ़ने से यह समस्या हुई। लगभग 500 मीटर के दायरे में जाम में वाहनों को फंसा देख टोल प्रबंधन ने उद्घोषणा के जरिए वाहन चालकों से कतार में वाहन पास करने की अपील की।
विज्ञापन

सहालग को लेकर हाईवे पर आम दिनों की अपेक्षा ट्रैफिक लोड बढ़ा है। जिससे आए दिन नवाबगंज टोल प्लाजा पर जाम की स्थित रहती है। रविवार को लखनऊ-कानपुर के अप, डाउन लेन पर दिनभर वाहन सवार जाम से जूझते रहे। फास्टैग लाइन पर सिग्नल कमजोर होने से ट्रैकिंग में हो रही देरी जाम की वजह बनी।
फास्टैग की सभी लेनों में टोल प्रबंधन ने कर्मियों को हैंडहेल्ड मशीन के साथ ट्रैकिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान जल्दी निकलने की होड़ में चालकों ने आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर दिए। टोल प्रबंधन लगातार एनांउसमेंट के जरिए वाहनों को एक लाइन से निकालने की अपील करता रहा। लगभग 500 मीटर के दायरे में जाम लगने से वाहन फंसे रहे। टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को कई बार जाम के हालात रहे। अचानक ट्रैफिक लोड बढ़ने व फास्टैग लाइन पर सिग्नल कमजोर होने से समस्या पैदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें