फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुना शुल्क वसूलने पर ट्रेलर चालक ने टोल पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ कानपुर हाईवे के नवाबगंज टोल प्लाजा पर फास्टैग लेन में जाने के दौरान दोगुने शुल्क की मांग पर ट्रेलर चालक ने हंगामा कर दिया। जिससे लखनऊ से कानपुर जाने वाला एक लेन 20 मिनट के लिए जाम हो गया। वहीं प्रदेश के एक मंत्री के निकलने की सूचना पर चालक को आनन-फानन ट्रेलर सहित लेन से निकलवाया गया। लेन से निकलते ही चालक बगैर शुल्क दिए ट्रेलर लेकर फरार हो गया। टोल के कंट्रोलर ने नंबर के आधार पर ट्रेलर मालिक से संपर्क किया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम एक ट्रेलर लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान ट्रेलर चालक नवाबगंज टोल प्लाजा से क्रास होने के लिए फास्टैग लेन नंबर सात पर पहुंचा। ट्रेलर में लगे फास्टैग कार्ड में रुपया न होने से कार्ड स्कैन नहीं हुआ। जिस पर बूथकर्मी ने दोगुने शुल्क की मांग की तो ट्रेलर चालक निर्धारित मूल्य ही देने की बात पर अड़ा रहा। जिसके बाद टोल प्लाजा पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड समेत सुपरवाइजर लाठी लेकर पहुंच गए। इस दौरान कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे एक कार सवार ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया। जिसमें चालक को टोल कर्मी घेर कर लाठी का प्रदर्शन करते दिखाई दिए।
टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि ट्रेलर चालक कानपुर जाते समय फास्टैग में घुस गया था। कार्ड में पैसे न होने पर दोगुने शुल्क की मांग की तो ट्रेलर चालक कर्मियों से गलत लहजे में बात करने लगा। कर्मियों ने उसको नियम बताते हुए दोगुना शुल्क देने की बात कही। इसी बीच प्रदेश के एक मंत्री के टोल क्रास होने की जानकारी होने पर उसे लेन से निकलवाया गया। ट्रेलर चालक से मोबाइल ले लिया गया था। चालक ट्रेलर को बगैर रोके ही निकल गया। मोबाइल व गाड़ी नंबर के आधार पर ट्रेलर मालिक से संपर्क किया गया है। नियमता दोगुना शुल्क ही वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें