फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों को बचाने के लिए कोर्ट जाने की तैयारी

Fri, 12 Jun 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आरओबी निर्माण की जद में आने वाली दुकानों और मकानों को तोड़ने के आदेश होने के बाद अब यहां के दुकानदारों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को स्थानीय दुकानदारों ने मंत्रणा कर एक बार फिर डीएम से वार्ता की पेशकश की है। अगर वार्ता सफल रही तो ठीक नहीं तो दुकानदारों ने कोर्ट की शरण लेने की तैयारी की है।
विज्ञापन


शहर के हृदय स्थल बड़ा चौराहा से कचहरी की ओर जाने वाली रोड पर पड़ने वाली रेलवे क्रासिंग पर आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण प्रस्तावित है। इसकी जद में दोनों ओर की दुकानें भी आ रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से इनमें से कई दुकानदारों को नोटिसे भी दिए जा चुके हैं। कुछ की एक से डेढ़ तो कुछ की पूरी की पूरी दुकान ही सर्विस लेन की जद में आ रही है। इससे व्यापारी यहां की सर्विस लेन को उपयोगहीन बताते हुए इसे न बनाने की बात कह रहे हैं।

स्थानीय व्यापारियों सुनील चावला, अमन मिश्र, मुकेश बाजपेई, रमेश चंद्र गुप्ता सहित दर्जनों दुकानदारों का मानना है कि आरओबी के दोनों ओर सर्विस लेन देने के बजाए एक ओर सर्विस लेन दे दी जाए तो काफी हद तक समस्या कम हो सकती है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि वह लोग इस समस्या के हल के लिए एक बार फिर से जिलाधिकारी के पास अपनी गुहार लगाने जाएंगे। यदि इसके बाद भी समस्या का हल नहीं निकला तो वह लोग कोर्ट की शरण लेंगे। वहीं कुछ दुकानदारों ने हौसला छोड़ दिया है। उनका कहना है कि जो होगा देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें