फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेजों में शुरू हो गई चहलकदमी

Thu, 11 Jun 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों में बुधवार से छात्र-छात्राओं की चहलकदमी शुरू हो गई। ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया अपनाए जाने के कारण छात्र-छात्राएं भी रिस्क नहीं लेना चाहते। इस कारण लगभग सभी महाविद्यालयों में पहले दिन दस से बीस छात्र-छात्राओं ने जाकर प्रवेश फार्म खरीदे।
विज्ञापन


इस वर्ष इंटरमीडिएट का रिजल्ट 94.21 फीसदी आने के कारण ग्रेजुएशन करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या भी अधिक होगी। इसी के कारण हाई मेरिट के चलते 85 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को ही सरकारी कालेजों में दाखिल मिल पाएगा। जिले में जो स्ववित्त पोषित महाविद्यालय संचालित हैं उनमें से अधिकतर में 10 जून से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इन कालेजों में मेरिट व्यवस्था लागू न होने के कारण जो छात्र-छात्राएं पहले विद्यालय जाकर प्रवेश फार्म लेकर जमा करेंगे उन्हीं का प्रवेश हो पाएगा। अन्यथा की स्थिति में छात्र-छात्राओं को प्राइवेट ही ग्रेजुएशन करने का आखिरी रास्ता बचता है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला लोकनगर में संचालित चौधरी खजान सिंह महाविद्यालय, ललऊखेड़ा में चल रहे हरिवंशराय बच्चन महाविद्यालय के साथ-साथ शिवशंकर शिवराम सिंह के अलावा महाप्राण निराला व मनोहरा स्मृति महाविद्यालय बीघापुर में छात्र-छात्राएं प्रवेश फार्म लेने के लिए पहुंचे। चौधरी खजान सिंह के प्रबंधक रविराज सिंह ने बताया कि अभी छात्र कम आ रहे हैं इसलिए एक काउंटर से फार्म बंटवाए जा रहे हैं। धीरे-धीरे छात्र-छात्राआें की संख्या बढ़ती है तब दूसरा काउंटर खोलकर फार्मों का वितरण कराया जाएगा।

निराल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आज पहला दिन होने के कारण आठ से दस छात्र ही प्रवेश फार्म ले गए, धीरे-धीरे छात्रों की संख्या में इजाफा होगा।

मनोहरा स्मृति महिला महाविद्यालय की प्राचार्या स्नेहलता का कहना था कि महिलाओं का कालेज होने के कारण छात्राओं की भीड़ बाद में बढ़ती है। पहले दिन पंद्रह से बीस छात्राओं के परिजन ही फार्म ले गए।

डीएसएन में 21 से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
उन्नाव। शहर के डीएसएन डिग्री कालेज में प्राइवेट परीक्षाएं होने के कारण यहां 21 जून से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इस महाविद्यालय में कम फीस होने के कारण छात्र-छात्राओं का रुझान इस ओर अधिक होता है लेकिन मेरिट हाई होने के कारण छात्र-छात्राओं को निराश भी रहना पड़ता है। राजकीय महाविद्यालय बक्खा खेड़ा में भी प्राइवेट एग्जाम होनेे के कारण अभी प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। जबकि श्री नारायण गर्ल्स डिग्री कालेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्राएं कालेज जाकर संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें