फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बड़ा चौराहा से छोटे चौराहे के बीच छूटे मार्ग के निर्माण की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के बड़े चौराहे के झंडेश्वर मंदिर के पास से छोटे चौराहे के बीच छूटे मार्ग पर डामर रोड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पीडब्यूडी ने नाले तक सड़क चौड़ी करने के लिए ऊंचे फुटपाथ को हटा दिया। सड़क चौड़ी होने से लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी ने 1.10 करोड़ से बड़े चौराहे से छोटे चौराहे के बीच मार्ग चौड़ीकरण के लिए काम शुरू किया था। हालांकि झंडेश्वर मंदिर से छोटे चौराहे के बीच में सड़क पर 11 बिजली पोल व एक ट्रांसफॉर्मर लगा जाने से करीब 60 मीटर हिस्से में काम रुक गया था। बिजली विभाग ने अब आठ से नौ पोल व ट्रांसफाॅर्मर शिफ्ट कराने के बाद, बचे मार्ग पर काम शुरू करने की तैयारी कर ली है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि कुछ पोल व ट्रांसफाॅर्मर के हट जाने के बाद काम शुरू कराया जा रहा है। मिट्टी बराबर कराने के बाद डामरीकरण कराया जाएगा। इससे लोगों का बड़े चौराहे से छोटे चौराहे के बीच आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें