फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में बड़े फेरबदल की तैयारी

Fri, 09 Jan 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस महकमे के आला अधिकारी के तबादले के बाद थानों में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी है। पुलिस लाइन में पड़े कई अनुभवी इंस्पेक्टर और एसआई, नए हाकिम से योग्यता के मुताबिक जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद संजोए हैं। वहीं, कई विवादित थानेदार अपनी कुर्सी बचाने के लिए जुगत में लग गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस विभाग में जिला स्तरीय अधिकारी के तबादले के बाद थानों और कोतवाली प्रभारियों में फेर बदल की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। पुलिस लाइन में पड़े कई तेज तर्रार निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को अब योग्यता के मुताबिक जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद नजर आने लगी है।

सर्किल उन्नाव, बीघापुर, हसनगंज, सफीपुर और पुरवा के कई थानों में नई तैनाती की तैयारी है। वहीं, कई महिला दरोगा भी अब चार्ज मिलने की उम्मीद संजोए हैं। जिले के 19 थानों में महज एक महिला थाने में ही महिला एसआई तैनात हैं जबकि आरक्षण के मुताबिक 4 थानों में महिला निरीक्षक या उपनिरीक्षक की तैनाती होनी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक एमएलसी चुनाव की अधिसूचना समाप्त होने के बाद गस्ती जारी होगी।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। वहीं अंदर खाने में फेरबदल के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। नए एसपी के मंशा भांपने के बाद अधिकारी भी थानेदारों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में जुट गए हैं।

जनपद के एक मालदार थाने में तैनात व पूर्व एसपी के कुछ चेहते थानेदार इस लिस्ट में सबसे ऊपर रखे गए हैं। कानपुर के एक बड़े व्यवसाई से वसूली व जमीन के मामले में फंसे एक थानेदार पर भी कार्रवाई हो सकती है। हाइवे पर हो रही वसूली को भी एसपी ने गंभीरता से लिया है। पूर्व के वसूली के सामने आए मामलों को भी एसपी के सामने रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें