अचलगंज। चंद्रशेखर आजाद ने उन्नाव जनपद को विश्व में पहचान दिलाई है। वे उन्नाव के गौरव हैं। आज उनकी जन्मस्थली की माटी मस्तक से लगाकर अपने आपको धन्य महसूस कर रही हूं।
गुरुवार को बदरका स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक ट्रस्ट समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मेले के समापन अवसर पर ये बातें सीडीओ ने कही।
सीडीओ नेहा शर्मा ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए चंद्रशेखर आजाद ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। ऐसे वीर के लिए जो कुछ भी किया जाए कम होगा। कार्यक्रम में आल्हा गायिका नेहा गौतम का ओजस्वी आल्हा सुन एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया।
खंड विकास अधिकारी सिकंदरपुर करन राजमणि त्रिपाठी और कार्यक्रम आयोजक राजन शुक्ला ने सीडीओ नेहा शर्मा का स्मृतिचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी एनबी सविता, खंड शिक्षाधिकारी ऊषा शुक्ला, उदयप्रकाश यादव, मोहनीशंकर पांडेय, राघवेंद्र अवस्थी, शंभू शुक्ला, पूनम शुक्ला, अनुभव शुक्ला, आशीष अवस्थी, जयप्रकाश मिश्र, रंगनाथ तिवारी, डॉ. शमशेर सिंह, अमित शुक्ला, राजा प्रधान आदि मौजूद रहे। आभार ट्रस्ट सचिव राजेश शुक्ला ने किया।
विजयी प्रतिभागियों को सीडीओ ने किया पुरस्कृत
अचलगंज। आजाद बाल मेले के समापन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा शर्मा ने आजाद पर आधारित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी आरकेडी इंटर कालेज के संध्या बाजपेई, श्रवण कुमार, प्रिया अवस्थी, मो. अमान, संध्या यादव तथा निधी वर्मा आदि छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पीटी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बदरका, उच्च प्राथमिक विद्यालय बंथर तथा सुभाष विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किया। स्काउट एंड गाइड उन्नाव की ओर से अतुल कुमार, कुलदीप कुमार, अर्जुन, सूर्यपाल आदि ने स्वागत करते हुए सफाई अभियान पर आधारित गीत एवं नाटक प्रस्तुत किया।