पुरवा। आठ दिन पहले लुधियाना से भागे प्रेमी युगल को मामा ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार को लुधियाना पुलिस कोतवाली आई और किशोरी व युवक को अपने साथ ले गई।
लुधियाना के सदर थाने में वहीं के एक मोहल्ला निवासी महिला ने 20 जनवरी को 17 वर्षीय बेटी के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच किशोरी के रायबरेली निवासी मामा ने खोजबीन के दौरान कोतवाली क्षेत्र के गांव तौरा के निकट किशोरी व युवक को पकड़ लिया। दोनों को लाकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस ने लुधियाना सदर कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिस पर लुधियाना सदर थाने से आई एसआई मनप्रीत कौर व राजन सिंह किशोरी व युवक को अपनी कस्टडी में लेकर वापस लौट गए। कोतवाल केएन पांडेय ने बताया कि किशोरी व युवक को लुधियाना सदर थाने से आई पुलिस लेकर साथ गई है। किशोरी की गुमशुदगी वहीं पर दर्ज थी।