गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मवेशी को बचाने में आलू लदा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक व क्लीनर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सड़क पर आलू फैलने से करीब आधे घंटे यातायत बाधित रहा। पीआरवी और यूपीडा के कर्मचारियों को मशक्कत का सामना करना पड़ा।
ट्रक फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज से मंगलवार को आलू के बोरे लादकर लखनऊ जा रहा था। रात करीब तीन बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगीकोट के पास अचानक सड़क पर मवेशी आने से चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे ट्रक बेकाबू हो पलट गया। पीआरवी और यूपीडा कर्मियों ने ट्रक में फंसे चालक अयोध्या निवासी धर्मेंद्र कुमार तिवारी (40) पुत्र काशीराम तिवारी और खलासी रामतोते को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया।