फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू की बंपर पैदावार ने बढ़ाया भंडारण संकट

Sat, 10 Jan 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। इस बार आलू की बंपर पैदावार को देखते हुए जिले में भंडारण की मारामारी होने के आसार हैं। पिछले वर्ष से अगर तुलना की जाए तो इस बार करीब 80 हजार मीट्रिक टन आलू ज्यादा उत्पादित होने की संभावना है।
विज्ञापन


उद्यान विभाग की माने तो इस बार 2.9 लाख मीट्रिक टन आलू उत्पादन होने की उम्मीद है। जनपद में 17 शीतगृहों में भंडारण क्षमता करीब 1.11 लाख मीट्रिक टन है।

पिछले वर्ष आलू का उत्पादन बारिश के कारण भी प्रभावित हुआ था। जिस समय आलू की फसल तैयार खड़ी थी उस समय बारिश हो गई थी। इस वर्ष आलू की पैदावार बंपर होने के कारण किसानों के सामने आलू को शीतगृहों में भंडारित करने में समस्या उत्पन्न होगी। जनपद में कुल 17 शीतगृहों में आलू का भंडारण होता है।

इन शीतगृहाें की भंडारण क्षमता इस वर्ष आलू की पैदावार से आधी है। जनपद में स्थित शीतगृहों की भंडारण क्षमता 1,11, 638.37 मीट्रिक टन है, जबकि आलू की फसल अच्छी होने के कारण इस वर्ष पैदावार 2.9 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में आलू को शीतगृहों में भंडारण को लेकर मारामारी हो सकती है। अपर उद्यान अधिकारी आरवी वर्मा ने बताया कि लगभग दस हजार हेक्टेयर में आलू बोया गया है। उत्पादन ज्यादा होने के कारण ही भंडारण की समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें