फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच फीसदी हुई धान खरीद

Sat, 10 Jan 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद में धान खरीद ने दम तोड़ दिया है। निर्धारित समयसीमा समाप्त होने में मात्र 20 दिन बचे हैं लेकिन अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष मात्र पांच फीसदी ही खरीद हो पाई है। कई खरीद सेंटर तो बोहनी तक नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन


जिले में एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू हुई थी। खरीद का लक्ष्य 24 हजार मीट्रिक टन दिया गया है। तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी खरीद तेजी नहीं पकड़ पाई है। लक्ष्य 24000 मीट्रिक टन का है लेकिन खरीद मात्र 1322 एमटी की हो पाई है। यह कुल लक्ष्य का लगभग पांच प्रतिशत है।

किसानों के न आने से केंद्रों पर सन्नाटा दिख रहा है। कई गांवों में तो किसान केंद्रों की जानकारी न होने से उपज लेकर भटक रहे हैं। जिला प्रशासन की किसानों को केंद्रों तक लाने की योजना का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। केंद्र प्रभारी तक परेशान हैं। सुबह से शाम तक केवल किसानों का इंतजार ही करते रहते हैं।
विज्ञापन


विभागीय जानकारों की मानें तो सूखे का असर दिखने लगा है। पर्याप्त धान की पैदावार न होने से धान खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। केंद्रों पर किसान नहीं पहुंच रहे हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इस बार खरीद की समयसीमा घटा दी गई है। इस बार 31 जनवरी तक ही धान खरीद चलेगी।

ये हैं खरीद केंद्र
शहर के शेखपुर नरी में मार्केटिंग विभाग, एफसीआई का दही चौकी स्थित गोदाम, सुमेरपुर के भगवंतनगर में विपणन शाखा, बीघापुर में पीसीएफ, हसनगंज के नवाबगंज में विपणन और बिचपरी में पीसीएफ, बांगरमऊ मंडीस्थल पर विपणन व पीसीएफ, गंजमुरादाबाद के मवईघनश्याम में पीसीएफ, फतेहपुर चौरासी के अब्दुल्लापुर में पीसीएफ व असोहा के सहरावां में पीसीएफ का सेंटर खोला गया है।

21 केंद्र प्रभारियों का वेतन रोका
धान खरीद तेजी न पकड़ पाने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों का वेतन रोक दिया है। इस बड़ी कार्रवाई से सभी सेंटर इंचार्जों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। कुछ प्रभारियों ने बताया कि जब पर्याप्त धान ही नहीं पैदा हुआ है तो लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत खरीद कैसे की जाए। किसान केंद्र पर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें