फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बारिश में खुल गई सफाई की पोल

Sat, 27 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पहली ही बारिश ने नगर पालिका प्रशासन के नाले, नालियों के सफाई दावों की पोल खोल दी है। निर्धारित समयसीमा बीत जाने के बाद भी सभी नाले व नालियों की सफाई पूरी नहीं हो पाई है। इसके चलते गुरुवार को आधे घंटे की पहली बारिश में अधिकांश मोहल्ले भीषण जलभराव की चपेट में रहे। आलम यह रहा कि गलियों में भरा पानी शुक्रवार तक नहीं निकल पाया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शहर में करीब 17 बड़े नाले व कई छोटी नालियां हैं। इस बार नगर पालिका ने इनकी सफाई के लिए 25 जून अंतिम तिथि निर्धारित की थी। करीब 31 लाख रुपये की लागत से इन नालों व नालियों की सफाई होनी थी। विभागीय सूत्रों की मानें तो सफाई की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी मात्र 50 फीसदी नाले ही साफ हो पाए हैं।

यही हाल नालियों का भी है। पूरी तरह से नाले, नालियों की सफाई न होने से गुरुवार को हुई बारिश में जलनिकासी नहीं हो सकी। परिणाम यह रहा कि मोहल्लों की गलियों में भीषण जलभराव हो गया। लोगों के घरों के सामने तक पानी भर गया जिससे वह अंदर ही कैद रहने को मजबूर हो गए। जो भी मजबूरी में निकले तो उन्हें कपड़े लेकर चलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें