फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से लगी लोकार्पण और शिलान्यास की झड़ी रुकी

विज्ञापन
निर्माणाधीन सरदार पटेल विकास द्वार। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पिछले चार दिन से चल रही विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास की झड़ी शनिवार को रुक गई।
विज्ञापन

शहर में सदर विधायक की निधि से निर्माणाधीन सरदार पटेल विकास द्वार का निर्माण पूरा होने से पहले ही लोकार्पण की तैयारी कर ली गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को आना था। दोपहर बाद अधिसूचना जारी होते देख लोकार्पण कार्यक्रम टाल दिया गया।
चार जनवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्चुअल माध्यम से 68 कार्यों का शिलान्यास और 41 कार्यों का लोकार्पण किया था। 6 जनवरी को उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने 2 करोड़ 74 लाख 70 हजार रुपये की लागत से बनने वाले सड़क व पार्कों का शिलान्यास कराते हुए काम शुरू कराया। शुक्रवार देर शाम को नगर पालिका उन्नाव क्षेत्र के 70 सड़क मार्गों का शिलान्यास सदर विधायक ने किया। शनिवार को निराला पार्क के पास निर्माणाधीन भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल विकास द्वार का लोकार्पण तय था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सांसद साक्षी महाराज को सुबह 11 बजे लोकार्पण करना था। शटरिंग छिपाने के लिए पर्दा डालकर अर्धनिर्मित द्वारा को फूलों की लड़ी से सजाया गया। सुबह ही निर्वाचन आयोग द्वारा दोपहर बाद अधिसूचना को लेकर प्रेस वार्ता करने की जानकारी होने पर लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए पेेंशन के दो हजार और प्रधानमंत्री आवास योजना के नए तीन हजार आवासों के लिए आवेदन करने वालों को अब चुनाव आचार संहिता समाप्त होने का इंतजार करना पड़ सकता है। किसान सम्मान निधि के नए आवेदकों को भी किस्त जारी नहीं हो पाएगी। ऐसे आवेदकों की संख्या चार हजार के आसपास है। पूर्व में जिन योजनाओं में पहली किश्त जारी हो चुकी हैं। वह आचार संहिता के दायरे से बाहर रहेंगे। उन आवेदकों को आगे की किस्तें जारी कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें