फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विधानसभा चुनाव-2022 भी इस बार कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने बूथ निर्धारण में कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के आदेश दिए हैं। इस बार एक बूथ पर 1200 मतदाता ही रहेंगे। इससे बूथों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

एक नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इसके तहत 30 नवंबर तक दावे और आपत्तियां भी ली जाएंगी। 20 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। 5 जनवरी 2022 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही पोलिंग बूथ निर्धारित करने की भी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इसमें कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखा रहा है। कोविड से बचाव के नियमों के अंतर्गत जिले के मतदाताओं को सुरक्षा की लिए अतिरिक्त पोलिंग बूथ व मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। पुनरीक्षण कार्य के दौरान पोलिंग बूथवार मतदाताओं की संख्या निकलकर अंतिम प्रकाशन में सामने आ जाएगी। जिस पोलिंग बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता होंगे, वहां नए बूथ बनाए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कोविड-19 की सुरक्षा को लेकर पूरे प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें