फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने श्रद्धाजंलि कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
श्रद्धांजलि कलश यात्रा निकालते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सफीपुर। भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष ने श्रद्धांजलि कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

लखीमपुर में थार गाड़ी से कुचलकर मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर कलश यात्रा निकाली। मंडल उपाध्यक्ष रामसजीवन कुशवाहा के नेतृत्व में काफी किसान यात्रा में शामिल हुए। हालांकि मामले की जानकारी लगते ही एसडीएम राजेंद्र कुमार व सीओ बीनू सिंह पुलिस बल के साथ उपाध्यक्ष के देवगनमऊ स्थित आवास पर जा पहुंची। इस दौरान कलश यात्रा निकालने को लेकर प्रशासन व किसान नेताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस की सुरक्षा में कलश यात्रा देवगनमऊ से लेकर फाजिलपुर तक ले जाई गई। यहां पर यात्रा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन

पुरवा। लखीमपुर घटना को लेकर श्रद्धांजलि देने के लिए भाकियू संयुक्त मोर्चा की ओर से कैंडल मार्च निकालने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ल को उनके निवास रतावर में ही नजरबंद रखा गया। पुरवा कोतवाली के सिपाही अजय कुमार व हर्ष अहलावत आवास पर ही डेरा जमाए रहे। देरशाम आवास ही कैंडल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें