फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विकास कार्य ठप होने, जल कर के साथ जल मूल्य वसूलने और लोगों को मूलभूत नगरीय सुविधाएं न मिलने से नाराज सभासदों ने नगर पालिका में प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को प्रेषित 11 सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। सभासदों ने कोविड काल में हुई खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका में प्रदर्शन के बाद सभासदों ने सोमवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नन्हकू को दिया। इससे पहले भी दो दिन सभासदों ने नगर पालिका में धरना दिया था। सोमवार को डीएम को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन में सभासदों ने नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुलाकर वित्तीय वर्ष के लिए बजट पास कराने की मांग की है। आरोप लगाया कि शहर के अधिकांश वार्डों में नालियां, सड़कें और रोडक्रास नालों के पत्थर टूटे पड़े हैं। गुपचुप तरीके से फर्जी भुगतान कर दिया गया। स्ट्रीट लाइट खरीद में भी शासनादेश की अनदेखी का आरोप लगाया। वाहन चालकों व अन्य संविदा कर्मियों को मानदेय का भुगतान न किए जाने का भी मुद्दा उठाया है। सभासदों ने आरोप लगाया कि कोरोना की रोकथाम के नाम पर मनमाने दामों पर खरीदारी कर लाखों का घालमेल किया गया है। उन्होंने खरीद और भुगतान की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वाले सभासदों में संजय द्विवेदी, अमित सिंह, सुनील, रीता सिंह, वकार अहमद, यासीन, मनोज, विजय, ब्रजेश पांडेय, सुमन देवी शामिल रहीं।
नगर पालिका ईओ ने बताया कि सभासदों ने ज्ञापन उन्हें नहीं दिया है। इससे कौन से मुद्दे उठाए हैं। इसकी जानकारी नहीं है। बोर्ड बैठक में वार्षिक आय-व्यय के लिए बजट पास न होने से समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें