फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार को मिले मात्र 72 घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत के हो रहे उपचुनाव में मैदान में बचे प्रत्याशियों को चुनावी प्रचार प्रसार के लिए मात्र 72 घंटे ही मिले हैं। इन तीन दिनों में ही उम्मीदवारों को वोटरों को अपने पक्ष में वोटिंग के लिए लुभाना होगा।
विज्ञापन

जिले में जिला पंचायत सदस्य की एक सीट रिक्त है। इसके अलावा प्रधान की चार, बीडीसी की 2 रिक्त सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई है। 12 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चुनाव मतदान होगा। इससे पहले 10 जून शाम 6 बजे से चुनावी प्रचार, प्रसार थम जाएगा। इसके बाद से प्रत्याशी कोई भी जुलूस, वाहन रैली या छोटी सभा आदि नहीं कर पाएंगे। इसको देखते हुए चुनाव प्रचार प्रसार के लिए प्रत्याशियों को मात्र 3 दिन का ही समय मिला है। 11 जून को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। 12 जून को मतदान के बाद 14 जून को मतगणना होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले चुनावी प्रचार थम जाता है। इसी कारण 10 जून शाम 6 बजे के बाद किसी भी प्रत्याशी को प्रचार, प्रसार की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें