फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट जोन में चुपके से पुलिस करेगी निगरानी

विज्ञापन
शहर के हॉट स्पाट एरिये में बने कंट्रोल रूम के पास मौजूद कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा व अन्य। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। हॉटस्पॉट एरिया में लोगों की चहलकदमी बरकरार है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए एसपी ने अब पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में तैनात रहने और गुपचुप तरीके से ऐसे लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। सदर कोतवाल ने तेज तर्रार पुलिस कर्मियों की हॉटस्पॉट जोन में ड्यूटी लगाई है। बताया कि घरों से बाहर यदि कोई टहलता मिला तो रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शेखवाड़ा (बुधवारी) में जमाती के संक्रमित मिलने के बाद एरिया को हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। एक किमी के एरिया को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में जाने वाले हर रास्ते पर बैरियर व बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया था। हॉटस्पॉट वाले एरिया में घर से निकलने पर पाबंदी लगाई गई थी। इसके बाद भी लोग बेवजह सड़कों व गली-मोहल्लों में टहल रहे हैं। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए हॉटस्पॉट एरिया में 35 से अधिक पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में तैनात किया गया है। यह पुलिस जवान गुपचुप तरीके से घरों से बाहर निकलने वाले लोगों की वीडियो रिकार्डिंग कर अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से इन्हें गिरफ्तार करेंगे। हॉटस्पॉट एरिया में किसी तरह की चहलकदमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
खुुफिया पुलिस उन लोगों को भी चिह्नित करेंगी जो बाहर से लौटकर आए हैं लेकिन जांच और क्वारंटीन होने के डर से सामने नहीं आ रहे हैं। जमात में शामिल और जमातियों से संपर्क में आए लोगों को भी चिह्नित किया जाएगा। ऐसे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण के लिए खुद सामने न आने को लेकर कार्रवाई भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें