कोटा से बस के जरिये उन्नाव लौटे छह छात्रों को शहर के अरोड़ा गेस्ट हाउस में आइसोलेट कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग अगले 14 दिनों तक छात्रों की सेहत की निगरानी करेगा।
विज्ञापन
संक्रामक रोग विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. आर एस मिश्रा ने बताया कि एक छात्र फतेहपुर चौरासी के हफीजाबाद, बीघापुर के शंकर नगर, बिहार के पाटन, हसनगंज के आवागोझा, औरास और एक छात्र हरदोई के बसरिया का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आइसोलेट कराने से पहले सभी की स्क्रीनिंग की गई थी।