फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमरी जमीन पर हुई रहा कब्जा, लेखपाल सुनत नाहीं

विज्ञापन
सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देने से पहले पर्ची कटाने वालों की लगी भीड़। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। संपूर्ण समाधान दिवस में सदर तहसील पहुंची गांव बाबाखेड़ा निवासी वृद्धा रज्जो देवी को देख आईजी लक्ष्मी सिंह उनके पास पहुंचीं और समस्या पूछी। वृद्धा बोली, तुमका पहिचाना नाहीं। आईजी बोलीं आप समस्या बताओ। वृद्धा ने बताया कि हमरी जमीन पर कब्जा हुई रहा है। लेखपाल सुनत नाहीं है।
विज्ञापन

रज्जो ने बताया कि पति स्व. राजाराम के नाम कृषि भूमि का पट्टा हुआ था। पति की मौत के बाद पट्टा बेटे छेदीलाल के नाम हो गया। उस जमीन पर गांव के कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लेखपाल गांव गए कार्रवाई नहीं की। आईजी ने एसडीएम से शिकायत निस्तारित करने को कहा। कमिश्नर रंजन कुमार ने भूमि विवादों से संबंधित अधिकांश शिकायतें होने पर नाराजगी जताई। सदर तहसील पहुंचे कमिश्नर रंजन कुमार और आईजी लक्ष्मी सिंह ने शिकायतें सुनीं। एसडीएम अक्षत वर्मा को निर्देश दिए कि जमीन संबंधी मामलों में राजस्व टीम को भेजकर जांच कराएं और विवादों को तत्काल हल कराएं।
आईजी के पैर पकड़ गिड़गिड़ाई महिला
सफीपुर के ममनापुर निवासी सरिता अपने दो छोटे बच्चों के साथ सदर तहसील पहुंची और रोने लगी। रोते देख आईजी लक्ष्मी सिंह उसके पास पहुंचीं तो उसने पैर पकड़ लिया। बोली साहब पति की पिछले महीने मौत हो चुकी है। नौ बीघा खेती है लेकिन ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया। कोतवाली में कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आईजी ने सफीपुर कोतवाल हरिकेश राय को सरिता को उसके घर पहुंचाने और तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई को कहा।
विज्ञापन

चार बार दिया प्रार्थनापत्र, नहीं हुई सुनवाई
सदर तहसील के अलगनगढ़ गांव निवासी सेवानिवृत्त एसआई रामआसरे ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पड़ोसी सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इससे रास्ता भी अवरूद्ध हो रहा है। विरोध करने पर मारपीट की धमकी देेते हैं। आशंका जताई कि लेखपाल की भी मिलीभगत लगती है। चार बार तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र दिया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कमिश्नर ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई के लिए कहा।
दस शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण
सदर तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 139 मामलों में 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। कमिश्नर ने शेष 129 मामलों को राजस्व टीमें भेजकर तय समयावधि में निस्तारित कराने को कहा। डीएम रवींद्र कुमार, एसपी रवींद्र कुमार, सीडीओ प्रेमरंजन सिंह, एसडीएम अंकित शुक्ला, तहसीलदार ओपी शुक्ला, नायब तहसीलदार रजनीश बाजपेई सहित सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। हसनगंज तहसील में 103 शिकायतों में तीन, बांगरमऊ तहसील में 105 में तीन, सफीपुर में 52 शिकायतों में दो, पुरवा में 76 में आठ, पाटन में 66 में पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
मास्क न देख आईजी का चढ़ा पारा
कमिश्नर के पहुंचने से पहले आईजी लक्ष्मी सिंह तहसील दिवस में पहुंच गई थीं। यहां उन्हें भीड़ अधिक दिखने के साथ सामाजिक दूरी का पालन नहीं दिखा और किसी ने मास्क नहीं पहना था। इस पर उनका पारा चढ़ गया। वहां मौजूद राजस्वकर्मियाें को निर्देश दिए कि मास्क के बिना किसी को अंदर न भेजें और सामाजिक दूरी का पालन अवश्य कराएं।

संपूर्ण समाधान दिवस में सफीपुर के ममनापुर निवासी सरिता की समस्या की जानकारी लेतीं आईजी लक्ष्मी ?- फोटो : UNNAO

सदर तहसील में बाबाखेड़ा निवासी वृद्धा रज्जो देवी से मामले की जानकारी लेते कमिश्रर रंजन कुमार व आ?- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें