फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में कनिका रही अव्वल

विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार में मंगलवार को आर्द्रभूमि (वेटलैंड) दिवस मनाया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने बर्ड सेंचुरी कैंपस में चित्रकला के माध्यम से आद्रभूमि के महत्व को बताया। चित्रकला में कनिका अव्वल रही। इस दौरान प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रेंजर विवेक वर्मा ने बताया कि वेटलैंड्स की शुरुआत 2 फरवरी 1971 में ईरान के रामसर से हुई थी। तब से दो फरवरी को आर्द्रभूमि दिवस के रूप में मनाते हैं। आर्द्रभूमि के अंतर्गत प्राकृतिक व्यवस्थाओं को बरकरार रखा जाता है। इससे वन क्षेत्र में आने वाले प्रवासी पक्षियों को किसी तरह की परेशानी न हो। यह प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट व प्रजनन क्रिया वातावरण को संतुलित करने में सहायक होती है। इस दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में एचएलएसडी स्कूल के 36 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से वेटलैंड के महत्व को समझाया। रेंजर विवेक वर्मा ने प्रथम विजेता पुरस्कार कनिका शुक्ला, द्वितीय नैंसी विमल व तृतीय सृष्टि सविता को दिया। मनोज कुमार, धर्मेंद्र मौर्य, देशपाल व रामखेलावन उपस्थित रहे।
बर्ड फेस्टिवल दिवस मनाया
नवाबगंज। वन विभाग ने बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया। इस दौरान आर्द्रभूमि की सुंदरता व समृद्धि पर स्लोगन प्रतियोगिता हुई। इसमें राजकीय बालिका इंटर कालेज की 12वीं की छात्रा स्नेहा ने पहला स्थान पाया। न्यू एरा स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा अदिती श्रीवास्तव को दूसरा और सेंट ज्यूडेस कालेज की छात्रा अरीशा मन्नान को तीसरा स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार शिखर मोहन गौतम को दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रा मानसी दुबे को पहला, आयशा सुहैल को दूसरा, तारकनाथ को तीसरा और सिमरन वर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सेंट ज्यूडेस स्कूल की अध्यापिका अपर्णा त्रिवेदी ने गीत प्रस्तुत किया। डीएफओ ईशा तिवारी ने बच्चों को खुद की बनाई हुई किंगफिशर पक्षी की पेंटिग भेंट किया। इस दौरान नवाबगंज वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह व पुरवा वन क्षेत्राधिकारी पीके सिंह सहित रमाकांत बरनवाल मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें