फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कंटेनर चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार को हुए हादसे में पिता व दो पुत्रों की मौत में परिजनों ने कोतवाली में कंटेनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने हादसे के बाद गाड़ी में मिली नकदी व अन्य सामान परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

बिहार राज्य के गया जिला के गोरउ थाना बनरा डोकली निवासी व्यापारी संजय, अपने दो बेटों गौरव व सौरभ के साथ गाजियाबाद से पैतृक घर जा रहे थे। रविवार सुबह करीब सात बजे हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मटरिया गांव के पास खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार स्कार्पियो पीछे से घुस गई थी। इसमें पिता सहित दोनों बेटों की मौत हो गई थी। सोमवार को सबसे छोटे बेटे मानव राजपूत ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर कंटेनर चालक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने स्कॉर्पियो से बरामद 8.60 लाख की नगदी, दो अंगूठी, घड़ी व अन्य सामान मानव की सुपुर्दगी में दे दिया। परिजन लखनऊ पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव लेकर चले गए। छोटे भाई मानव ने बताया कि सौरभ की 18 नवंबर को शादी थी। उसकी खरीदारी के लिए दिवाली की छुट्टी पर सौरभ गाजियाबाद गए थे। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि छोटे बेटे की तहरीर पर कंटेनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नकदी, आभूषण व अन्य सामान परिजनों की सुपुर्दगी में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें