उन्नाव। टीकरगढ़ी उच्च प्राथमिक स्कूल में पांच महीने बाद छात्रों को एमडीएम मिला। जिले में सीसीएल पर जाने वाले शिक्षकों की जानकारी बीएसए से मांगी गई तो वह सर्वर न आने का हवाला देने लगीं।
बिछिया ब्लॉक के टीकरगढ़ी उच्च प्राथमिक स्कूल में टीचरों के विवाद के चलते पांच महीने से एमडीएम न बनने, सीसीएल और मेडिकल का खेल सामने आने के बाद व्यवस्थाओं में सुधार नजर आया। राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य की जांच में कमियां उजागर हुईं और उनके आदेश पर सोमवार को एमडीएम बनवाया गया। एमडीएम पाकर छात्र भी खुश नजर आए। सूत्रों से पता चला कि इस स्कूल में एमडीएम न बनने के बाद भी हर महीने पोर्टल पर चढ़ाया गया है। अब जांच की जाए तो एमडीएम का घोटाला भी सामने आ सकता है। बीएसए से सीसीएल की पूरे जिले के शिक्षकों की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने दो बार सर्वर न आने की बात कही। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि सर्वर की दिक्कत रही है। जैसे ही सर्वर आता है सूचना दी जाएगी।