फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Mon, 26 Jan 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गणतंत्र दिवस की सतर्कता को लेकर रविवार को पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने होटल-ढाबों और शराब की दुकानों में चेकिंग की और संदिग्धों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने डॉग स्क्वायड की भी मदद ली।
विज्ञापन

 
एसपी महेंद्र पाल सिंह और सीओ गोपीनाथ सोनी की मौजूदगी में कोतवाली पुलिस ने शहर के आवास विकास बाईपास तिराहा पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों के अलावा संदिग्ध दिखने वाले भारी वाहनों की भी तलाशी ली।

हालांकि करीब तीन घंटे चली इस चेकिंग में पुलिस को किसी वाहन में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। शाम को सदर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने सभी पुलिस चौकी इंचार्जों और यातायात प्रभारी तथा क्यूआरटी के साथ शहर के रेस्टोरेंट, होटल और हाईवे स्थित ढाबे भी चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें