फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने किया साथ पढ़ने वाली बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Mon, 26 Jan 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कक्षा तीन में पढ़ने वाली बच्ची को स्कूल में ही पढ़ने वाला एक किशोर खेल के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष के लोग, पीड़ित पक्ष पर तीन दिनों तक सुलह-समझौता और पुलिस से शिकायत न करने का दबाव बनाते रहे मगर बात नहीं बनी। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।

आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय दलित बच्ची गांव के एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है। बुधवार शाम स्कूल में छुट्टी के बाद इसी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले किशोर ने बच्ची को खेलने के बहाने अपने जानवरों के बाड़े में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बच्ची के मुताबिक चीखने पर किशोर ने उसका मुंह दबा दिया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद बच्ची अपने घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिजन सन्न रह गए। पूछने पर बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई। घटना की जानकारी होने के बच्ची का पिता आरोपी किशोर के घर पहुंचा और उसके परिजनों को घटना बताई।

आरोपी के परिजनों ने पहले तो धमकाया मगर मामला बढ़ता देख पीड़ित पक्ष पर पुलिस के पास जाने और रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाए सुलह समझौता का दबाव बनाने लगे। लेकिन बात नहीं बनी तो पीड़िता के पिता ने आसीवन थाने में तहरीर दी। रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित किशोर का कहना है कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। घटना की जांच कर रहे सीओ हसनगंज माजिद अब्सार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तफ्तीश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें