फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूट्यूब पर देखा एटीएम तोड़ने का तरीका, छेड़छाड़ करते ही लखनऊ में बजा अलार्म; चोरी करने का प्लान हुआ फेल

Fri, 29 Dec 2023 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

उन्नाव में एटीएम लूटने का प्रयास कर रहे दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने यूट्यूब पर एटीएम तोड़ने का तरीका देखा। जब उन्होंने एटीएम से छेड़छाड़ की तो लखनऊ में अलार्म बज गए। लखनऊ मुख्यालय पर ई सर्विलांस के माध्यम से पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Police arrested two robbers - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव के सोनिक में आवास विकास कॉलोनी में लगे एसबीआई के एटीएम लूटने का प्रयास कर रहे दो लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एटीएम में छेड़छाड़ करते ही लखनऊ स्थित मुख्यालय पर ई सर्विलांस के माध्यम से सूचना मिली। वहां से अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो लुटेरों को मौके से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी में लगे एसबीआई एटीएम को बुधवार रात दो लुटेरे लूट का प्रयास कर रहे थे। तभी लखनऊ स्थित मुख्यालय पर ई सर्विलांस के माध्यम से अलार्म बजा तो अधिकारी सतर्क हो गए। आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई। 

दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और एटीएम ले जाने के लिए गैस कटर से काट रहे दो लुटेरों में शुक्लागंज के चंपापुरवा निवासी अमित तिवारी, रायबरेली जिले के थाना चौहत्तर के गांव खेमान खेड़ा मौजूदा समय में शुक्लागंज के श्रीनगर में रह रहे मनीष त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


एएसपी अखिलेश सिंह ने गिरफ्तार करने वाली टीम का उत्साह बढ़ाया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के साथ उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, ज्ञान सिंह, हेड कांस्टेबल रामदेव प्रजापति, कृष्णाप्रताप, विजय कुमार शामिल रहे।

लुटेरों के पास से मिला समान
अभियुक्तों के पास से गैस कटर, एक ट्राॅली बैग, एटीएम काटने का औजार, स्प्रे वर्जर, हथौडी, दो कटर, एक टाइम वाच, प्लास, दो पेचकस, दो दस्ताने, एक स्क्रू ड्राइवर, गैस सिलिंडर छोटा एलपीजी पांच लीटर, ऑक्सीजन सिलिंडर और कार के साथ चरस बरामद की।

 
विज्ञापन

आर्थिक रूप से थे परेशान, इसलिए बनाया प्लान
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह काफी समय से आर्थिक रूप से परेशान थे। यूट्यूब पर एटीएम तोड़ने और रुपये निकालने का तरीका देखकर चोरी करने का प्लान बनाया। साथ ही पैसों की कमी के चलते चरस का व्यापार भी शुरू होने की बात स्वीकार की। जांच में कार का नंबर भी फर्जी मिला है। दोनों आरोपियों पर पहले से दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें