फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दंपती से हुई लूट की घटना में 12 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। मौरावां-पुरवा मार्ग पर 12 दिन पहले हुई दंपती से लूट की घटना में अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगी हुई हैं लेकिन अब तक कुछ सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भूपतिपुर गांव निवासी महेश 25 फरवरी की शाम पत्नी बीनू और दो बच्चों के साथ बाइक से मौरावां क्षेत्र के लच्छीखेड़ा गांव में मामा अमरनाथ की बेटी रोहिणी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। पुरवा-मौरावां मार्ग पर बनीगांव के सामने पीछे से आया हेलमेट लगाए बाइक सवार युवक बीनू के हाथ से बैग छीनकर भाग निकला था। बैग छीनते समय बीनू के सड़क पर गिरने से हाथ और पैर में चोट लगी थी। पुलिस ने पेट्रोलपंप के सीसीटीवी के साथ अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने स्वाट, सर्विलांस टीम के साथ पुरवा और मौरावां पुलिस को घटना के खुलासे में लगाया है। कार्यवाहक कोतवाल सियाराम चौरसिया ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस और सर्विलांस टीम लगी है। होली का पर्व होने से जांच की गति धीमी थी। अब तेजी लाकर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें