फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पेंशन प्रकरण में सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पेंशन सत्यापन में जिंदा महिला को मृतक दिखाने के आरोप पर सचिव को निलंबित कर दिया गया जबकि सचिव का कहना है कि जिस पंचायत में उसे तैनाती दिखाई गई है और निलंबित किया गया है, वहां वह कभी तैनात ही नहीं रहा है।
विज्ञापन

पेंशनार्थी महाराना पत्नी बिंदा ने बीडीओ को दिए गए शिकायतीपत्र में बताया था कि पेंशन सत्यापन पर तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव रंजीत ने उसे मृतक दर्शा दिया। डीपीआरओ ने मामले में सचिव को निलंबित कर दिया। वहीं निलंबित सचिव रंजीत का कहना है कि उसके पास पेंशन सत्यापन की जो सूची थी। उसमें मृतक महिला का नाम नाहाराना पत्नी बिंदा गांव रामनगर ग्राम पंचायत जेरा था। इस महिला की मृत्यु हो चुकी है, जिसे उसने मृत दिखाया है। जबकि निलंबन की कार्रवाई महराना पत्नी बिंदा गांव तनगापुर ग्राम पंचायत पत्योलादासी पर की गई है जबकि ग्राम पंचायत पत्योलादासी उसके पास कभी नहीं रही। वह पूरी तरह निर्दोष है। डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि दो सचिव एक ही नाम के हैं, इसलिए गड़बड़ हो गई है। बाद में इसका संशोधित आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें