फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरासर गांव हॉटस्पॉट घोषित, चार रास्ते सील

विज्ञापन
बीघापुर के पिपरासर गांव में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद ग्रामीणों की जांच करने जाती आशा कार्यक? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बीघापुर(उन्नाव)। बीघापुर तहसील क्षेत्र के गांव पिपरासर में वृद्धा के कोरोना संक्रमित मिलने के दूसरे दिन गांव के जाने वाले चार रास्तों को हॉस्टस्पॉट घोषित कर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य टीम गांव पहुंचकर थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है। गांव में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए पास बना दिए गए हैं। गांव में सैनिटाइजेशन का काम भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद से 17 मई को बेटी दामाद के साथ वापस लौटी पिपरासर गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्धा के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गुरुवार को बेटी दामाद सहित दो गांवों के 16 लोगों को आइसोलेट करा दिया गया था। वहीं, 120 घरों की 1200 आबादी को होम क्वारंटीन किया गया था। शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की है। वहीं, गांव के अंदर जाने वाले चार मार्गों को हॉस्टपॉट चिह्नित करते हुए बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। गांव में सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है। गांव में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए राशन, गैस, सब्जी व फल के पास जारी कर दिए गए हैं। गांव व आसपास दूसरे जिलों व राज्यों से वापस लौटकर चुपचाप घर जाने वालों की भी पहचान की जा रही है। ताकि उनकी जांच की जा सके।
विज्ञापन

एसओ बारासगवर हरप्रसाद अहिरवार ने बताया कि चार मार्गों को हॉटस्पॉट घोषित कर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें