फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने जेल में देखी संक्रमण से निपटने की तैयारी

विज्ञापन
जिला जेल का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम रवींद्र कुमार व एसपी विक्रांतवीर। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। डीएम रवींद्र कुमार व एसपी विक्रांतवीर ने शुक्रवार दोपहर जिला कारागार का निरीक्षण कर कोेरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। साफ-सफाई व्यवस्था पर दोनों अधिकारी संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक एके सिंह ने दोनों अधिकारियों को परिसर में स्थापित की गई सैनिटाइज गैलरी से रोजाना बंदियों को निकालने व संक्रमण से सुरक्षित करने की जानकारी दी। अधिकारियों ने पाकशाला के साथ अस्पताल, आइसोलेशन वार्ड, अस्पताल व बैरकों का भी निरीक्षण किया। कुछ बंदियों से भी भोजन व अन्य आवश्यक वस्तुओं पर जानकारी हासिल की। बंदी और कैदियों ने परिजनों से मुलाकात न होने की समस्या बताई। जिस पर डीएम ने लॉकडाउन तक मिलाई पर रोक लगी रहने की जानकारी दी। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि बंदी और कैदियों का सैंपल लेकर जांच को भेजा जाए। लगभग एक घंटे निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें