उन्नाव। एनसीसी ग्रुप के मुख्यालय से एनसीसी परिसर में कैंटीन खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। 3 मार्च को इसका शुभारंभ किया जाएगा।
देश की सीमा व अन्य स्थानों पर सुरक्षा कर रहे जवानों, उनके आश्रितों को सरकार से मिलने वाली कैंटीन की सुविधा का अब शहर में लाभ मिलेगा। सिविल लाइन स्थित एनसीसी कार्यालय में कैंटीन खोली जा रही है। 3 मार्च से इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा। अभी तक सैनिकों को इस सुविधा का लाभ पाने के लिए कानपुर जाना पड़ रहा था। इससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही थी।
इस समस्या के निदान के लिए पूर्व सैनिक कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सीतेश सिंह के साथ सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय की स्क्वाड्रन लीडर मधु मिश्रा लगातार प्रयास कर रही थीं। दोनों की सफलता रंग लाई और एनसीसी के ग्रुप हेड क्वार्टर से प्रस्ताव को पास कराया। कैंटीन खोले जाने की फाइल पास होने के बाद एनसीसी के सब जनरल मेजर जरनैल सिंह, सीएल वर्मा, केशव सिंह, आरडी वर्मा, श्याम प्रकाश, श्रीराम, देवीचरन, श्याम प्रकाश सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।