चीन के रवैये के बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पार्टी ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। पार्टी के पदाधिकारियों ने चीन के झंडे और राष्ट्रपति की फोटो को पैरों से रौंदा। सरकार से चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।
शहर के बड़े चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम लीग के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने कहा कि शहीद हुए भारतीय सैनिकों के परिवारों के प्रति उनकी संवेदना है। एक राष्ट्र के रूप में हम अपने सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे इस मुद्दे पर चर्चा और विचार-विमर्श करने के लिए सर्वदलीय बैठक या संसद का संयुक्त सत्र बुलाएं। कहा कि हमारे सशस्त्र बलों पर हमला हमारे देश पर हमला है। विरोध प्रदर्शन में आफ ाक खान, मोहम्मद जाबिर, कमलेश कुमार रावत, उमर खान, शैलेंद्र पांडे, धर्मेंद्र सिंह चौहान, नफ ीस अहमद, दिलशाद अहमद आदि लोग शामिल रहे।
वहीं, नगर पंचायत औरास में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया। साथ ही चीन के सामान व पोस्टर जलाकर विरोध दर्ज कराया। सभी से अपने फ ोन से चीन के एप टिकटॉक, जूम व हेलो आदि को डिलीट करने की बात कही। सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आगे से कभी भी चीन की वस्तु न लेने की शपथ ली।
सभासद विनोद सिंह, विकास मिश्रा, अजीत सिंह, राजा सिंह, उज्ज्वल श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह आदि लोग मौजूद रहे। वहीं, नगर पंचायत बीघापुर में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय शुक्ल व नमन बाजपेई के नेतृत्व में सदर बाजार बीघापुर में प्रदर्शन करके चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका।
संजय शुक्ल ने कहा कि दगाबाज चीन की हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ल, प्रखंड संयोजक राम प्रसाद कश्यप, सह संयोजक अभिनव शुक्ल, अविरल शुक्ल, मोहम्मद मोबिन, मोहम्मद लतीफ , कार्तिकेय दीक्षित आदि शामिल रहे।