फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: वर्चस्व को लेकर दो गुटों में कई राउंड फायरिंग, ग्रामीणों में फैली दहशत

Thu, 18 Jun 2020 11:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
उन्नाव जिले में वर्चस्व को लेकर गुरुवार शाम दो गुटों के लोग आमने-सामने हो गए। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों से कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। फायरिंग कर भाग रहे एक युवक की कार को पुलिस ने घेर कर लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पकड़ लिया।
विज्ञापन


खुद को भाजपा नेता बताने वाले एक पक्ष के युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है। सदर कोतवाली के शांतिनगर मोहल्ला निवासी खुद को भाजपा नेता बताने वाले युवक की कोतवाली क्षेत्र की मगरवारा चौकी क्षेत्र के गांव निवासी युवक से वर्चस्व को लेकर खुन्नसचल रही है।

गुरुवार शाम 5 बजे करीब दोनों पक्ष मोहल्ला पीडीनगर पार्क के पास आमने-सामने हो गए। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों ने सात राउंड हवाई फायरिंग की। इससे मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती दोनों गुट अपनी-अपनी कार से भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पर सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने वायरलेस के जरिए क्षेत्र की पुलिस को कानपुर रजिस्ट्रेशन नंबर की कार को पकड़ने के लिए निर्देश दिए। अचलगंज की बदरका चौकी पुलिस ने कार को आजाद मार्ग के पास रोक लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार करोवन निवासी युवक को पुलिस ने पकड़ा है।

हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। सीओ सिटी यादवेंद्र यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खुद को भाजपा नेता बताने वाले युवक ने कोतवाली पुलिस को विरोधी गुट के युवक व उसके 8 अज्ञात साथियों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें