फोटो नंबर 27-बड़ा चौराहा स्थित झंडेश्वर महादेव मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करते कला
उन्नाव। जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ा चौराहा स्थित झंडेश्वर महादेव मंदिर में समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राधा रानी आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने मनमोहक नृत्य एवं झांकियों का मंचन किया।
कलाकारों ने राधा कृष्ण की वेषभूषा में भक्ति गीतों पर नृत्य पेश किया। उनकी प्रस्तुति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौजूद रही। जन्माष्टमी के दिन से छटी तक लगातार मंदिर में कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। इस दौरान समिति के अमित निगम लोली, निर्भय निगम, राजू गुप्ता, विजय गुप्ता, हिमांशु, अमन, अभिषेक श्रीवास्तव आदि रहे। (संवाद)