फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने कोतवाली का किया निरीक्षण

Thu, 21 Aug 2025 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो नंबर 28- पुरवा कोतवाली का निरीक्षण करते क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया टीम के सदस्य मोहम्मद फै
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। कोतवाली में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया भारतीय गुणवत्ता परिषद नई दिल्ली से पहुंचे टीम के सदस्य मोहम्मद फैसल ने 163 बिंदुओं पर जांच की ।
विज्ञापन

क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया भारतीय गुणवत्ता के तहत प्रदेश में 150 थानों का चयन हुआ है, जिसमें पुरवा कोतवाली भी शामिल है। चार सदस्यीय टीम के सदस्य मो. फैसल ने कोतवाली का भवन, रंगाई-पुताई, सफाई, महिला हेल्पडेस्क, साइबर सेल, शौचालय, मालखाना और कार्यालय में अभिलेखों का रख-रखाव, रसोईघर, कर्मचारियों के आवास, परिसर, स्वच्छ पानी, आतंकवाद निरोधी दस्ता, आपदा प्रबंधन, फिंगर प्रिंट, बायोमीट्रिक मशीन, सीसीटीवी कैमरे सहित 163 बिंदुओं की जांच पड़ताल की। मो. फैसल ने संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन का प्रमाणीकरण और पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याएं और अपराध सहित संसाधनों के संंबंध में जांचा। कोतवाली के दो पुरुष सिपाही गीतम, प्रशांत और दो महिला सिपाही समानता और प्रिया से सवाल पूछते हुए ऑनलाइन फीडिंग दर्ज की। मो. फैसल ने नए आपराधिक कानून बीएनएस के संबंध में भी जानकारी ली।

सीओ तेजबहादुर सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार से यह टीम आई थी। चयनित थानों का स्थलीय सत्यापन कराया जा रहा है। यह लोग अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय में देंगे। बताया कि जो भी कुछ नया हुआ है उसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें